Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारटेनिस ऑल इंडिया अंडर-16 Ranking Tennis के फाइनल में बिहार के प्लेयर आमने-सामने

ऑल इंडिया अंडर-16 Ranking Tennis के फाइनल में बिहार के प्लेयर आमने-सामने

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 24 अक्टूबर। बिहार लॉन टेनिस एसोसिएशन के बैनर तले नसीब स्पोट्र्स एकेडमी, पटना की मेजबानी में चल रही ऑल इंडिया रैंकिंग अंडर-16 बालक/बालिका टेनिस चैंपियनशिप के एकल वर्ग के फाइनल में बिहार के प्लेयर ही आमने-सामने होंगे। बालक एकल में सत्यम प्रकाश की भिड़ंत अविनाश राय से होगी जबकि बालिका एकल में आर्या परासर की भिड़ंत अदिति मिश्रा से होगी।

बालक एकल सेमीफाइनल

सत्यम प्रकाश (बिहार) ने यश राज (बिहार) को 6-0, 6-0, अविनाश रॉय (बिहार) ने प्रकाश रंजन (बिहार) को 6-1, 6-1 से हराया।

बालिका एकल सेमीफाइनल

आर्या पारासर (बिहार) ने श्रीन घोष (पश्चिम बंगाल) को 6-1, 6-0, अदिति मिश्रा (बिहार) ने आशी शर्मा (बिहार) को 6-0, 6-0 से हराया।

बालक युगल सेमीफाइनल

सत्यम प्रकाश और प्रकाश रंजन (बिहार) की जोड़ी ने अयान यादव (उत्तर प्रदेश) और अद्विक चौधरी (बिहार) की जोड़ी को 6-7(5), 6-1, 10-6, चैतन्य कबीर और अविनाश रॉय (बिहार) की जोड़ी ने सार्थक आनंद (बिहार) और सुविज्ञा चौधरी (मध्य प्रदेश) की जोड़ी को 6-2, 6-0 से हराया।

बालिका युगल सेमीफाइनल

अदिति मिश्रा (बिहार) और श्रीनघोष (पश्चिम बंगाल) की जोड़ी ने शिवांगी एस. और अवंतिका सिंह (बिहार) की जोड़ी को 6-2, 6-0, आर्या परासर और प्रण्या कश्यप (बिहार) ने दिव्या श्री और सोनल शाह (बिहार) की जोड़ी को 6-4, 6-2 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.