Tuesday, June 16, 2026
Home राष्ट्रीयकबड्डी PKLSeason10 न प्रदीप नरवाल चले और सुरेंदर गिल का जलवा, यूपी योद्धाओं पर भारी पड़े यू मुंबा

PKLSeason10 न प्रदीप नरवाल चले और सुरेंदर गिल का जलवा, यूपी योद्धाओं पर भारी पड़े यू मुंबा

by Khel Dhaba
0 comment

अहमदाबाद, 2 दिसंबर। प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के उद्घाटन दिन यूपी योद्धाज और यू मुंबा के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में काफी टक्कर देखने को मिली। सितारो से सजी यूपी योद्धाज की टीम युवा खिलाड़ियों से भरी यू मुंबा टीम के आगे फेल साबित हुई। यूपी योद्धाज के स्टार खिलाड़ी प्रदीप नरवाल ज्यादा समय बेंच पर बैठे रहे और इसका फायदा यू मुंबा ने उठाया।

गुरमान सिंह ने यू मुंबा के लिए पहला रेड किया और अंक हासिल कर टीम का खाता खोल दिया। अगले रेड में गिरिश मारुती एर्नाक ने यूपी योद्धा के विजय मलिक को टैकल कर टीम को 2-0 के आगे कर दिया। सुरेंदर गिल ने यूपी योद्धा को पहला अंक दिलाया। पहले हाफ में यूपी योद्धा की हर रणनीति पर यू मुंबा के खिलाड़ी पानी फेर रहे थे और लगातार बढ़त बनाए रखी।

15 मिनट तक यू मुंबा ने 15-8 की बढ़त बना ली। 16वें मिनट सुरेंदर गिल को टैकल कर यू मुंबा ने यूपी योद्धा को ऑलआउट कर दिया और 18-9 से बढ़त बना ली। अब तक यूपी योद्धा का साधारण खेल देखने को मिला। यूपी के लिए सिर्फ सुरेंदर गिल अंक हासिल कर पा रहे थे और प्रदीप नरवाल को बेंच पर बैठना पड़ गया। पहला हाफ खत्म हुआ तो यू मुंबा के पास 5 अंक की बढ़त थी। इस हाफ में मुंबा ने रेड के साथ टैकल में बी कमाल किया और मैच में खुद को पहले हाफ तक आगे रखा।

दूसरे हाफ में यूपी योद्धा ने रेड में अंक हासिल करना शुरू किया तो दूसरी ओर यू मुंबा के डिफेंस में अनुभव की कमी देखने को मिल रही थी। 8वें मिनट में यूपी योद्धा ने यू मुंबई को ऑलआउट कर स्कोर 22-25 कर दिया। हालांकि जब यू मुंबा वापस ऑल इन हुई तो डिफेंस को सबसे पहले मजबूत किया और जफर ने सुपर 10 पूरा किया तो डिफेंडर रिंकू ने अपना हाई 5 पूरा किया। मुकाबले में 10 मिनट का खेल बचा था और यू मुंबा अभी भी 28-24 से आगे थी। यूपी योद्धा ने प्रदीप नरवाल को बेंट पर बैठा दिया था लेकिन उनके मैट से बाहर होने के बाद योद्धाओं ने वापसी की और मुंबा की बढ़त को कम किया।

आखिरी 10 मिनट का खेल शुरू हुआ तो प्रदीप नरवाल के बिना यू योद्धाओं ने कमाल का प्रदर्शन किया और रेड के साथ कई बेहतरीन टैकल प्वाइंट्स हासिल किए। हालांकि रिंकू ने एक और शानदार टैकल कर यू मुंबा को फिर से आगे कर दिया। विजय मलिक ने 18वें मिनट में एक ताकतवर रेड किया और यूपी योद्धाज को 26-31 के स्कोर पर पहुंचा दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.