Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारअन्य खेल सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे पटना के DSO ओम प्रकाश, लगा बधाईयां का तांता

खेल सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे पटना के DSO ओम प्रकाश, लगा बधाईयां का तांता

by Khel Dhaba
0 comment

खेल विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा खेल सम्मान समारोह में श्रेष्ठ खेल प्रशासक के रूप में होंगे सम्मानित।

पटना, 4 सितंबर। खेल विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा गुरुवार को ज्ञान भवन में आयोजित होने वाले खेल सम्मान समारोह में पटना के जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश को श्रेष्ठ खेल प्रशासक के रूप में सम्मान देने हेतु चयनित किये जाने पर खेल जगत में उत्साह का माहौल है। ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना को सम्मान दिये जाने की घोषणा पर विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों आदि ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा खेल विभाग को धन्यवाद दिया है।

वर्ष 2013 में विभाग में नियुक्त श्री ओम प्रकाश ने अपने कैरियर की शुरूआत समस्तीपुर से उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा से शुरू किया। बाद में वे सीतामढ़ी, वैशाली, शिवहर, कैमूर, रोहतास, बक्सर एवं भोजपुर में जिला खेल पदाधिकारी तथा उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा के पद पर पदस्थापित हुए एवं खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों के बेहतरी के लिए लगातार कार्य करते रहे। साथ ही उन्होंने विभाग के विभिन्न योजनाओं को जिलों में बेहतर ढंग से क्रियान्वित किया।

रोहतास के बहुआरा दावत में जन्में श्री ओम प्रकाश की प्रारंभिक शिक्षा गाँव में हुई तथा बाद में उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश के वाराणसी के काशी विद्यापीठ में हुई। जहाँ उन्होंने बी0पी0एड0 की डिग्री प्राप्त की। सम्मान की घोषणा के बाद उनके गाँव में भी जश्न का माहौल है।

श्री ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना इससे पूर्व भी अपने बेहतर कार्यों के लिए आयुक्त, पटना प्रमण्डल, अपर मुख्य सचिव, मद्य निषेध विभाग, बिहार से सम्मानित हो चुके हैं। 2023 में पटना में सफलतापूर्वक आयोजित नेशनल इंटर डिस्ट्रीक्ट एथलेटिक चैम्पियनशिप में अपने बेहतर कार्य के लिए भी महानिदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से सम्मानित हो चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.