Tuesday, June 16, 2026
Home Latest पेरिस मास्टर्स टेनिस: जोकोविच और शापोवालोव में होगी खिताबी भिड़ंत

पेरिस मास्टर्स टेनिस: जोकोविच और शापोवालोव में होगी खिताबी भिड़ंत

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस। वल्र्ड नंबर-2 स्पेन के राफेल नडाल चोट के कारण यहां जारी पेरिस मास्टर्स के सेमीफाइनल मुकाबले से हट गए, जिससे कि कनाडा के युवा खिलाड़ी डेनिस शापोवालोव ने टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

फाइनल में शापोवालोव का सामना दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच से होगा। जोकोविक ने सेमीफाइनल में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को 7-6, 6-4 से मात दी। चार बार के चैंपियन जोकोविच ने एक घंटे 38 मिनट तक चले मुकाबले में दिमित्रोव को मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

जोकोविच ने अपने पिछला पेरिस मास्टर्स खिताब 2015 में जीता था। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वल्र्ड नंबर-27 दिमित्रोव के खिलाफ जोकोविक की पिछले 10 मैचों में यह नौवीं जीत है। दिमित्रोव ने अपना पिछला एटीपी खिताब 2017 में जीता था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.