Friday, May 22, 2026
Home बिहारक्रिकेट नालंदा जिला Under-16 Cricket Tournament में नालंदा येलो की दूसरी जीत

नालंदा जिला Under-16 Cricket Tournament में नालंदा येलो की दूसरी जीत

by Khel Dhaba
0 comment

बिहारशरीफ, 1 जनवरी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के तत्वावधान में स्थानीय एनसीए मैदान, बड़ीदरगाह में चल रहे नालंदा जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत सोमवार को खेले गए मैच में नालंदा येलो ने नालंदा ब्लू को 8 विकेट से हराया।

नालंदा ब्लू ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट 123 रन बनाये। लक्की ने 24 रन, रौनक ने 23 रन, राजगुरु ने 17 रन बनाये। नालंदा येलो की ओर से अनीश ने 13 रन देकर 2 विकेट, एच के आर्या ने 11 रन देकर 2 विकेट, आयुष ने 21 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में खेलने उत्तरी नालंदा येलो की टीम ने अक्षत के नाबाद 65 रन तथा आजाद के नाबाद 24 रन, हिमांशु ने 16 रन के योगदान से यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। नालंदा ब्लू की ओर से राणा शंकर ने 28 रन देकर 2 विकेट लिये।

मैच के अम्पायर परवेज़ मुस्तफा तथा साफा रिज़वी थे वहीं तीसरे अम्पायर के रूप में शमशेर खान ने अपना योगदान दिया। मंगलवार को नालंदा ब्लू तथा नालंदा रेड के बीच मैच खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights