Wednesday, June 17, 2026
Home Latest मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट : राणा और हिम्मत के अर्धशतकों से जीती दिल्ली, झारखंड हारा

मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट : राणा और हिम्मत के अर्धशतकों से जीती दिल्ली, झारखंड हारा

by Khel Dhaba
0 comment

सूरत। नीतीश राणा (66) और हिम्मत सह (नाबाद 51) के आतिशी अर्धशतकों से दिल्ली ने झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप ई के मैच में शुक्रवार को नौ रन से हरा दिया।

दिल्ली ने पिछले मुकाबले में जम्मू-कश्मीर से मिली पराजय से उबर कर शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। दिल्ली ने पांच विकेट पर 176 रन बनाए और झारखंड को छह विकेट पर 167 रन पर रोक दिया।

दिल्ली की छह मैचों में यह तीसरी जीत है और उसके 16 अंक हो गए हैं। दूसरी तरफ झारखंड को छह मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह 18 अंकों के साथ शीर्ष पर विराजमान है।

शिखर धवन के नौ, अनुज रावत के पांच और कप्तान ध्रुव शौरी के चार रन बनाकर आउट हो जाने के बाद हितेन दलाल, राणा और हिम्मत ने दिल्ली की पारी को संभाला। हितेन ने 38 गेंदों पर 38 रन में पांच चौके और एक छा लगाया। राणा ने 42 गेंदों पर 66 रन में छह चौके और चार छे लगाए जबकि हिम्मत ने माा 22 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 51 रन ठोके।

झारखंड की तरफ से उत्कर्ष सिंह ने नाबाद 49, विराट सिंह ने 32, सौरभ तिवारी ने 24 और कुमार देवव्रत ने 33 रन बनाए। दिल्ली के लिए सिमरजीत सिंह ने 21 रन पर तीन विकेट और प्रांशु विजयरन ने 22 रन पर दो विकेट लिए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.