Friday, May 22, 2026
Home बिहारक्रिकेट Sitamarhi District Cricket League में एमजेवाईएस की 7 विकेट से शानदार जीत

Sitamarhi District Cricket League में एमजेवाईएस की 7 विकेट से शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

सीतामढ़ी, 16 जनवरी। सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में उर्मिला देवी सदानंद यादव डिग्री कॉलेज द्वारा प्रायोजित 24वीं जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को आरओएस क्रिकेट क्लब व एम जे वाई एस क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें एमजेवाईएस क्रिकेट क्लब ने शानदार 7 विकेट से जीत दर्ज कर की।

इस मैच का उद्घाटन सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आर ओ एस के कप्तान चित्तरंजन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आर ओ एस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुशील के सर्वाधिक 24 रनों की बदौलत 24वें ओवर में 10 विकेट खोकर महज 73 रनों का लक्ष्य दिया।

एमजेवाईएस की तरफ से राहुल ने 6 व उज्ज्वल ने 2 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर ओ एस की टीम अतिकुर रहमान के सर्वाधिक 38 रनों की बदौलत 14वें ओवर में महज 3 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। वहीं एम जे वाई एस की तरफ से अपूर्व ने 1 विकेट लिया। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार एम जे वाई एस के राहुल झा को दिया गया। मौके पर, उर्मिला देवी सदानंद सिंह डिग्री कॉलेज के सचिव पंकज रमण, टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा, स्कोरर सत्यम, मैच के अंपायर अक्षय व अंकेश उपस्थित थे। बुधवार को सोनवर्षा और डुमरा क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights