Wednesday, March 12, 2025
Home राष्ट्रीयअन्य वर्ष 2023 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी मध्यप्रदेश को

वर्ष 2023 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी मध्यप्रदेश को

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। मध्य प्रदेश को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 की मेज़बानी दी गई है। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आगामी संस्करण में कुल 27 खेल प्रतियोगिताएं होंगी, जिनका आयोजन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, खारगांव (महेश्वर) और बालाघाट सहित कुल आठ शहरों में होगा।

इस संस्करण में पहली बार पानी से जुड़े खेलों को शामिल किया गया है। सामान्य खेलों के साथ कैनो स्लैलम, कयाकिंग, कैनोइंग और रोइंग जैसे नए खेल और स्वदेशी खेलों को भी जोड़ा गया है।

ठाकुर ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश को मलखंब खेल को अपना राज्य खेल बनाने पर धन्यवाद देता हूं। मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के आगे आकर हमारे खेल परितंत्र को मजबूत करने के इरादों से मैं खुश हूं। सभी राज्यों को इससे सीख लेनी चाहिए और समझना चाहिए कि जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक खेलों को विकसित करने के लिए हमें पूर्ण रूप से योगदान देना होगा।

इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम इस संस्करण को सबसे खास खेलो इंडिया यूथ गेम्स बनाने का वादा करते हैं। हम ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना को ध्यान में रखते हुए इसकी मेजबानी करना है। मध्य प्रदेश में हमारे पास शूटिंग और जल से जुड़े खेलों के लिये विश्व स्तरीय स्टेडियम हैं। अन्य सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। इस आयोजन से मुझे विश्वास है कि राज्य में एक खेल क्रांति होगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights