Saturday, May 23, 2026
Home बिहारकबड्डी Madhepura : जोनल कबड्डी का खिताब मधेपुरा ने जीता

Madhepura : जोनल कबड्डी का खिताब मधेपुरा ने जीता

by Khel Dhaba
0 comment

मधेपुरा, 16 जनवरी। बिहार राज्य कबड्डी संघ के निर्देशानुसार मधेपुरा जिले के ग्रीनफील्ड स्कूल, सिंहेश्वर के परिसर में मंगलवार को जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक रूपेश कुमार, कुंदन कुमार, मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय पत्र नारियल फोड़कर संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में मधेपुरा, सहरसा, सुपौल और कटिहार बालक टीम ने हिस्सा लिया।

जोनल प्रभारी सह सचिव अरुण कुमार ने बताया कि प्रथम मैच में मधेपुरा ने सहरसा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 38 अंक मधेपुरा और 28 अंक सहरसा ने प्राप्त किया। वहीं दूसरा मैच कटिहार और सुपौल के बीच खेला गया। दोनों टीम बराबरी पर रही। गोल्डन रेड में सुपौल ने एक अंक से फाइनल में प्रवेश किया और 50 अंक प्राप्त किया। जबकि कटिहार 49 अंक प्राप्त कर प्रतियोगिता से बाहर हो गया। फाइनल मुकाबला में में मधेपुरा ने 38 अंक प्राप्त कर कड़ी टक्कर देकर विजेता कप पर कब्जा जमाया। वहीं सुपौल 21 अंक प्राप्त कर उपविजेता रहा।

अरुण कुमार ने बताया कि भागलपुर के घोघा में 19 से 21तक आयोजित सुपर लीग में मधेपुरा ओर सुपौल की टीम भाग लेंगी।

निर्णायक की भूमिका में रोशन कुमार,मिथिलेश कुमार,मुरली कुमार,रवि कुमार, शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रदीप कुमार, अंकित कुमार,राजेश कुमार रोशन कुमार ने अग्रणी भूमिका निभाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights