Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट Saran District Junior Cricket League में कुंदन क्रिकेट एकेडमी विजयी

Saran District Junior Cricket League में कुंदन क्रिकेट एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

छपरा, 15 नवंबर। अख्तियारपुर गरखा में सारण जिला जूनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिला परिषद गड़खा अजय माझी के द्वारा हुआ सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष श्रीमती इन्दु कुमारी एवं संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा ने जिला परिषद गड़खा अजय माझी को शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया। आयोजन अध्यक्ष साहिल पांडे ने सारण जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्रीमती इन्दु कुमारी संयुक्त सचिव चंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी, राजन प्रसाद यादव, रिजवी राज को शॉल और माला पहनाकर कर सम्मानित किया।

आज का मैच दिघवारा क्रिकेट अकेडमी बनाम कुन्दन क्रिकेट अकेडमी के बीच हुआ जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हैं दिघवारा क्रिकेट अकादमी 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 80 रनों पर ढेर हो गई। आर्यन अशरफ ने 28, छोटु विराट ने 8, प्रफुल्ल ने 7 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए कुन्दन क्रिकेट अकेडमी की तरफ से रंजन राय ने 3, राज गौरव ने 2, अंकित कुमार ने 2 और सचिन, अनूप, प्रिंस ने एक-एक विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी कुन्दन क्रिकेट अकेडमी ने 11 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें शशांक कुमार ने 24, पीयूष ने 17, शिवम ने 16 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए दिघवारा क्रिकेट अकेडमी की तरफ से रविरंजन ने 2 एवं छोटू विराट ने 2 विकेट लिये। यह मैच कुन्दन क्रिकेट अकेडमी ने दिघवारा क्रिकेट अकेडमी को 6 विकेट से हराया। इस अवसर पर साहिल पांडे, नीतीश कुमार, सुधीर पांडे, शिवम कुमार, गुलशन कुमार, मनोज पांडे, सोनू कुमार, गुड्डू यादव इत्यादि लोग मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.