Wednesday, May 27, 2026
Home बिहारक्रिकेट जहानाबाद की जीत में चमके कुमार शुभम और कुश प्रताप

जहानाबाद की जीत में चमके कुमार शुभम और कुश प्रताप

by Khel Dhaba
0 comment

पश्चिम चंपारण के लौरिया के साहुजैन स्टेडियम में खेले जा रहे रामानंद ठाकुर और चंद्रशेखर मधुर राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में जहानाबाद की टीम ने कुमार शुभम के 48 रन की मदद से सात विकेट की जीत हासिल की। जहानाबाद की टीम ने बेतिया की टीम को सात विकेट से हराया। बेतिया की टीम ने पहले खेलते हुए 25 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाये। जय ने 31, बादल ने 55 रन बनाये। जवाब में जहानाबाद की टीम ने 3 विकेट पर 167 रन बना कर मैच जीत लिया। कुमार शुभम ने सात चौकों व दो छक्का की मदद से 48, कुश प्रताप ने 6 चौका व 2 छक्का की मदद से 55 और मोनू राज ने 25 रन बनाये।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights