Wednesday, June 17, 2026
Home Slider कैमूर क्रिकेट लीग : रॉयल क्रिकेट क्लब विजयी

कैमूर क्रिकेट लीग : रॉयल क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ। कैमूर जिला क्रिकेट संघ लीग के मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब ने प्लेयर एकेडमी भभुआ की पराजित किया।
प्लेयर एकेडमी, भभुआ ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। रॉयल क्रिकेट क्लब,रामगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 186 रन का लक्ष्य दिया। जबाव में प्लेयर अकेडमी, भभुआ की टीम 30.4 ओवरों में 98 रनों पर आल आउट हो गई।

रॉयल क्रिकेट क्लब, रामगढ़ के तरफ से सर्वाधिक रन शिवम ने 46 रन किया तथा 3 विकेट भी लिए। रॉयल क्रिकेट क्लब,रामगढ़ के ही पवन ने भी 3 विकेट लिए। प्लेयर अकेडमी के तरफ से जयंत ने 3 विकेट लिए और मान्यवर ने 27 रनों की संघर्ष भारी पारी खेली। मैन ऑफ़ द मैच शिवम यादव को दिया गया। मैच में अम्पायरिंग संजय श्रीवास्तव तथा विकाश पटेल ने और स्कोरिंग विशु ने किया।इस दौरान मैदान में सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.