Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट कैलाशप्रति मिश्र मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट कल से

कैलाशप्रति मिश्र मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट कल से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कल से राजेन्द्रनगर स्थित शाखा मैदान पर कैलाशपति मिश्र मेमोरियल अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट प्रारंभ होने जा रहा है। यह जानकारी आयोजन सचिव यशवंत कुमार सिंह ने दी।

क्रीड़ा भारती पटना द्वारा वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन कल पूर्वाह्नद्द 10 बजे बिहार विधान सभा में सत्तापक्ष के उप मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा करेंगे। इस मौके पर डा. मोहन सिंह व अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

आयोजन सचिव के अनुसार टूर्नामेंट का पहला मैच बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी व संत पॉल स्कूल के बीच खेला जायेगा। नौ दिसम्बर को सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी व ट्रैम्फैंट क्रिकेट एकेडमी भिड़ेंगी।

10 दिसम्बर-वाईसीसी राजेन्द्रनगर बनाम कैम्ब्रिज स्कूल।
11 दिसम्बर-लीड्स एशियन स्कूल बनाम एसकेपी सीए।
12 दिसम्बर-पहला सेमीफाइनल, 13 दिसम्बर को दूसरा सेमीफाइनल और 14 दिसम्बर को फाइनल मैच खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.