Wednesday, June 17, 2026
Home Slider आखिरी मुकाबले में हार के बावजूद भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम बनी चैंपियन

आखिरी मुकाबले में हार के बावजूद भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम बनी चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

मेलबर्न। मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने रविवार को 1-2 से टूर्नामेंट की पहली शिकस्त के बावजूद अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए तीन देशों का हॉकी टूर्नामेंट जीत लिया। भारत ने चार मैचों में सात अंक हासिल किए।

मेजबान ऑस्ट्रेलिया के भी चार मैचों में सात ही अंक थे, लेकिन भारतीय टीम बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर रही। अंतिम मैच में भारत की ओर से एकमात्र गोल गगनदीप कौर ने किया।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने एबिगेल विलसन के 15वें मिनट में दागे गोल की बदौलत बढ़त बनाई थी। एबिगेल ने इसके बाद 56वें मिनट में एक और गोल दाग कर ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से आगे किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ। भारतीय टीम को पहले क्वार्टर में मेजबान टीम ने लगातार दबाव में रखा।

भारत को शुरुआती 15 मिनट में कुछ मौके मिले, लेकिन टीम इनका फायदा नहीं उठा पाई। ऑस्ट्रेलिया को 15वें मिनट में मैच का पहला पेनल्टी कार्नर मिला जिसे एबिगेल ने गोल में बदलकर मेजबान टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

भारत ने दूसरे क्वार्टर में बराबरी हासिल करने का प्रयास किया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस को भेदने में मेहमान टीम नाकाम रही। भारत को 22वें और 26वें मिनट में दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन टीम इन्हें गोल में नहीं बदल सकी। दो मिनट बाद ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी स्ट्रोक पर अपनी बढ़त दोगुनी करने का मौका मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर बिचू देवी खारिबाम ने शानदार बचाव करते हुए भारत को 0-2 से पिछड़ने से बचा लिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.