Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट कटिहार जिला क्रिकेट में एलायंस सीसी ने राइजिंग सीसी को दी मात

कटिहार जिला क्रिकेट में एलायंस सीसी ने राइजिंग सीसी को दी मात

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में एलायंस क्रिकेट क्लब ने राइजिंग क्रिकेट क्लब को छह विकेट से पराजित किया।

स्टार राइजिंग के कप्तान सोनू कुमार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार राइजिंग ने निर्धारित 35 ओवर में 171 रन बनाये।

कप्तान सोनू कुमार ने सबसे अधिक 46 रन बनाये। असीम अख्तर ने 26 रन, अमन कुमार और रोहन कुमार ने 21-21 रन बनाये। अमर चौहान ने 36 रन देकर 2 विकेट, भारत भूषण, रिज़वान, फरहाद और प्रियांशु बनर्जी ने क्रमश: 1-1 विकेट लिये।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एलायंस क्रिकेट क्लब ने आसानी से 6 विकेट से जीत दर्ज कर 2 अंक प्राप्त किये। मनप्रीत सिंह ने 28, मोहित कुमार ने 37, गौतम कुमार ने 30 और मो इसराफिल ने नाबाद 22 रन बनाये।

ब्रजेश यादव ने 14 रन देकर 2 और शीलू सिद्दिकी ने एक विकेट चटकाये। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एलायंस क्रिकेट क्लब के मोहित कुमार को उनके 37 रनो के लिए दिया गया। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया के कल का मैच कटिहार स्पोर्टिंग क्लब बनाम एन.ऍफ़.रेलवे के बीच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9 बजे से खेला जायेगा।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.