Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट Exhibition cricket match में विराज व मोहित के अर्धशतक

Exhibition cricket match में विराज व मोहित के अर्धशतक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 26 अप्रैल। स्थानीय ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में विराज और मोहित ने अर्धशतक जमाया। विराज ने 50 गेंद में 7 चौका व 2 छक्का की मदद से 63 रन की पारी खेली जबकि मोहित ने 78 गेंद में 7 चौका की मदद से 59 रन बनाये।

इस मैच में रेड टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट पर 180 रन बनाये। विराज ने 63, आयुष ने 41 रन की पारी खेली। अतिरिक्त से 39 रन बने। ब्लू की ओर से अर्णव ने 32 रन देकर दो, अंश ने 33 रन देकर 1, माया शंकर ने 30 रन देकर 1, सनय ने 28 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में ब्लू की टीम 30 ओवर में सात विकेट पर 172 रन ही बना सकी। आयुष सिंह ने 12, मोहित ने 59, रिषि ने 12, सनय ने 28 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 44 रन बने। आदर्श ने 18 रन देकर 2, आदित्य ने 17 रन देकर 1, रोहित ने 24 रन देकर 2, रचित ने 15 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.