Wednesday, May 27, 2026
Home बिहारक्रिकेट Jehanabad Cricket League में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत

Jehanabad Cricket League में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद। जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मुकाबले में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने ऋषि इलेवन घोसी को 8 विकेटों से पराजित किया।

सुबह मौसम खराब होने के वजह से मैच देरी से शुरू हुआ दोनो अंपायर की सहमति से मैच को 30 ओवर का कर दिया गया। टॉस जीतकर ऋषि इलेवन घोसी के कप्तान रमाकांत चौधरी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

लेकिन पहले ही गेंद पर युवराज आनंद आउट हो गए उसके बाद टीम कभी भी मोमेंटम नहीं पकड़ पाई और पूरी टीम 24.4 ओवरों में सिर्फ 145 रन बना के ऑल आउट हो गई।

ऋषि इलेवन घोसी की तरफ से रौनक से सबसे ज्यादा 27 रन चंदन ने 23 बादल ने 17 और फुरकान ने 15 रन का योगदान दिया। सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अभिषेक कुमार ने 3 विकेट हासिल किया।

146 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने मात्र 18.4 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

सरदार पटेल की तरफ से कप्तान अभिषेक कुमार ने नाबाद 50 रन बनाए और साथ में विशाल ने 36 और विकास कृष्णा ने नाबाद 17 रन बना कर अपनी टीम को आसानी से जीत तक पहुंचा दिया।

ऋषि इलेवन की तरफ से फुरकान ने 1 और सिद्धार्थ ने 1 विकेट हासिल किया।

अपने बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन के लिए सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के कप्तान अभिषेक कुमार को जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विश्वास सिंह ने मैन ऑफ द मैच दिया।

लीग का अगला मुकाबला विजन क्लासेज और ऐरावत फीड्स के बीच में दिनांक 18/01/2022 को सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना के गाइडलाइंस का पालन करते हुए खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights