Thursday, May 21, 2026
Home Slider पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का शानदार आगाज, राज मिल्क एफसी जीता

पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का शानदार आगाज, राज मिल्क एफसी जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में रविवार से राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में शुरू राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में राज मिल्क एफसी ने मौर्यान आर्सनल एफसी को 4-0 से हरा कर अपना खिताबी अभियान शुरू किया।

लीग का उद्घाटन मुख्य अतिथि साकार कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. के सुदीप अग्रवाल,पटना फुटबॉल संघ के चेयरमैन सह विधायक समीर कुमार महासेठ, बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन, पटना के पूर्व महापौर श्याम बाबू राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सबों का स्वागत पटना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने किया जबकि धन्यवाद व्यक्त सचिव ज्वाला प्रसाद सिन्हा ने किया। अतिथियों को बुके देकर उपाध्यक्ष श्याम बाबू यादव और संयुक्त सचिव मनोज कुमार ने स्वागत किया। मंच संचालन पीएफए के कोषाध्यक्ष एलपी वर्मा ने किया।

उद्घाटन से पूर्व सबों ने दो मिनट का मौन रख कर गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब के पूर्व सचिव, पटना फुटबॉल संघ और बिहार वॉलीबॉल संघ के सदस्य स्व.रामबाबू राय को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर स्व. राजकुमार महासेठ के पुत्र संजीव कुमार और पौत्र अक्षित कुमार, पीएफए के उपाध्यक्ष रामईश्वर प्रसाद उर्फ साधू गोप, सदस्य रमेश कुमार शर्मा, सुनील कुमार, सूर्यकांत, मो नौशाद, सत्येंद्र कुमार, अलाउद्दीन अंसारी, श्याम बाबू सिंह, दीपक कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

आज के मैच में राज मिल्क का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा। पहले हाफ में मौर्यान आर्सनल ने थोड़ी टक्कर जरूरी दी पर दूसरे हाफ में पूरी तरह से राज मिल्क एफसी की टीम हावी रही। राज मिल्क की ओर से 10वें मिनट में दिलशेर आलम, 69वें मिनट में सुमन दत्ता, 71वें मिनट में अंकित कुमार और 73वें मिनट में दिलेशर आलम ने गोल दागे। आज के मैच के रेफरी हरेंद्र कुमार यादव, शशि कुमार सुमन, मिथिलेश कुमार और रविशंकर कुमार थे।
पटना फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार से गांधी मैदान और संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी) दोनों जगह मैच खेले जायेंगे। कल गांधी मैदान में मैच का उद्घाटन बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन करेंगे।

कल का मैच

जीएसी : बीआरसी बनाम पटना फुटबॉल एकेडमी (दो बजे से)
गांधी मैदान : सिविल ऑडिट बनाम दानापुर यूनाइटेड (दो बजे से)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights