Saturday, May 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट सहरसा में 49वीं बिहार राज्य Junior Girls Kabaddi Championship का शानदार आगाज

सहरसा में 49वीं बिहार राज्य Junior Girls Kabaddi Championship का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

सहरसा, 13 जनवरी। स्थानीय एमएलटी कॉलेज में बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में सहरसा जिला कबड्डी संघ के द्वारा 49वीं बिहार राज्य जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सहरसा के उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला एवं बिहार राज कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय, एम एल टी कॉलेज के प्राचार्य डॉ पवन, डॉ शैलेंद्र कुमार, डॉ रजनीश रंजन, डॉ अजय कुमार सिंह एवं अन्य गण्यमान्य लोगो के द्वारा दीप प्रज्वलित, फीता काट एवं नारियल फोड़ कर किया गया।

इससे पहले कॉलेज के प्राचार्य डॉ पवन, कबड्डी संघ के सचिव मनोरंजन सिंह, उपाध्यक्ष कुमार अमरज्यपति व अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा हरी झंडी दिखा कर मार्च पास्ट रैली को रवाना किया जो एमएलटी कॉलेज से शंकर चौक ,थाना चौक से गंगजला चौक से रमेश झा रोड होते हुए पुनः एमएल टी कॉलेज वापस आई।
इस मौके पर उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह टूड्डू, कार्यकारी अध्यक्ष कुमार अमर ज्योति का बहुत ही सहयोग रहा। मौके पर उपाध्यक्ष आशीष रंजन सिंह, चंद्र शेखर अधिकारी, प्रिंस सिंह, सुनील कुमार झा, शशि भूषण, प्रशांत सिंह, बुल्लू झा, शिवम वर्मा, प्रमोद कुमार झा डॉ ज्ञानेंद्र, अनिल कुमार , राजकिशोर गुप्ता, जितेंद्र, मृत्युंजय कुमार, बुलबुल कुमारी, नीतीश कुमार , महेश कुमार कुंदन कुमार, मनोरंजन कुमार,अंशु कुमारी, बद्रे आलम, सोनू,, विनीत रिशव , शिवम वर्मा, राज सिंह, अंकित कुमार, ओम राज, आदि उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में आठ जोनों की विजेता व उपविजेता टीमें हिस्सा ले रही हैं। शनिवार को खेले गए मैच में पटना ने औरंगाबाद को 45-7, सहरसा ने सारण को 51-20 से हराया। इस आशय की जानकारी सचिव मनोरंजन सिंह ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights