Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारअन्य अंडर-23 राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शानदार आगाज

अंडर-23 राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार कुश्ती संघ के द्वारा अंडर-23 राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता शुक्रवार से दानापुर स्थित द ग्रैंड फोर्ट बैंक्वेट शुरू की गई। प्रतियोगिता का उदघाटन सशस्त्र सीमा बल के सीनियर कमांडेंट अजित सिंह, कमांडेंट डॉ सुधांशु, बिहार कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह एवं संयुक्त सचिव गौरव राणा ने किया।

मुख्य अतिथि अजित सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि राज्य के लिए मेडल जीतें। संघ के कार्यालय सचिव बिजय कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिहार के सभी जिले के महिला एवं पुरूष के विभिन्न वजन वर्ग भार में 325 खिलाड़ी भाग ले रहे है।

महिला कुश्ती के 50 किग्रा में पटना की रेशमी कुमारी को स्वर्ण पदक, कटिहार की अंशु कुमारी को रजत एवं गुड़िया कुमारी को कांस्य पदक मिला। 53 किग्रा वर्ग में गोपालगंज की अंजू कुमारी ने स्वर्ण पदक, श्वेता कुमारी ने रजत एवं रागिनी ने कांस्य पदक, 55 किग्रा वर्ग में बेगूसराय की काजल कुमारी ने स्वर्ण पदक, अर्चना कुमारी ने रजत पदक एवं नेहा ने कांस्य पदक, 57 किग्रा में कैमूर की पूनम यादव को स्वर्ण पदक, रानी ने रजत एवं अंकित कुमारी ने कांस्य पदक, 59 किग्रा में बेगूसराय की जूही कुमारी ने स्वर्ण, अनिता ने रजत, सपना कुमारी ने कांस्य पदक, 62 किग्रा में भोजपुर की राधा कुमारी ने स्वर्ण, कल्पना ने रजत पदक एवं रुही कुमारी ने कांस्य पदक, 65 किग्रा में ऋतु दीक्षित को स्वर्ण, करुणा कुमारी को रजत एवं भवानी कुमारी को कांस्य, 68 किग्रा में पटना की निशा कुमारी को स्वर्ण पदक, देवकी को रजत एवं निशु कुमारी को कांस्य, 76 किग्रा में औरंगाबाद की सौम्या रंजन को स्वर्ण, श्रुति कुमारी रजत, एवं अनामिका को कांस्य पदक मिला।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक की भूमिका में राष्ट्रीय रेफरी विवेक भारद्वाज है । प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के भूमिका में मधेपुरा कुश्ती संघ के सचिव सावंत कुमार रवि, औरंगाबाद के सचिव उदय तिवारी, गोपालगंज के सचिव रामपूजन सहनी, कटिहार के सचिव सतीश कुमार सिंह, छपरा के सचिव विकास कुमार, बेगूसराय के सचिव कुंदन ठाकुर, आर के सचिव मुंजी पासवान, भौरीक यादव, अमजद, शाहबाज एवं काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.