Sunday, April 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में गोपालगंज की एकतरफा जीत

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में गोपालगंज की एकतरफा जीत

पूर्वी चंपारण को 124 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 20 मार्च। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के वेस्टर्न जोन के लीग मुकाबले में गोपालगंज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्वी चंपारण को 124 रन की करारी शिकस्त दी। विजेता टीम के रिंकल तिवारी (5 रन, 3 विकेट) प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच का सार

वैशाली के जेपी सिन्हा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोपालगंज ने 49.4 ओवर में 237 रन बनाए। जवाब में पूर्वी चंपारण की टीम 29.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई।

गोपालगंज की बैटिंग

गोपालगंज की शुरुआत खराब रही। ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों में प्रशांत को छोड़ बाकी फेल रहे। एक छोर को प्रशांत ने संभाला और बाद में अंकित यादव और सुजय शर्मा ने अच्छी बैटिंग कर टीम का स्कोर 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 237 रन पहुंचाया।
टीम के लिए प्रशांत कुमार ने 78 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अंकित यादव ने 43 और सुजय कुमार शर्मा ने 32 रन का योगदान दिया। आयुष्मान श्रीवास्तव ने 14 और प्रिंस कुमार ने 15 रन का योगदान दिया।

पूर्वी चंपारण की पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्वी चंपारण की टीम गोपालगंज के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 29.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। मणि कांत ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

गेंदबाजी में रिंकल तिवारी ने घातक प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में मात्र 5 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं शिवम कुमार सिंह ने 4 विकेट और मेहदी अब्दुल्लाह ने 2 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

संक्षिप्त स्कोर

गोपालगंज : 237/10 (49.4 ओवर),प्रशांत कुमार 78, अंकित यादव 43, सुजय कुमार शर्मा 32, आयुष्मान श्रीवास्तव 14, प्रिंस कुमार 15, मेंहदी अब्दुल्लाह नाबाद 10, अतिरिक्त 24, शिवम कुमार सिंह 4/30, वरुण राम 2/31, आशुतोष कुमार 145, मणिकांकत 1/31,करण कुमार 1/27

पूर्वी चंपारण : 113/10 (29.3 ओवर), मणि कांत 29, करण किशोर कुमार 18, आशुतोष कुमार 10, अमित कुमार 14, अतिरिक्त 19, रिंकल तिवारी 3/5, मेहदी अब्दुल्लाह 2/15, अमजद अली 1/12, प्रशांत कुमार 1/34, प्रशांत कुमार 1/34, आर्यन राज 1/2

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights