Monday, June 22, 2026
Home Slider गोल्फ : शुभंकर पहले दिन के खेल के बाद संयुक्त रूप से 110वें स्थान पर

गोल्फ : शुभंकर पहले दिन के खेल के बाद संयुक्त रूप से 110वें स्थान पर

by Khel Dhaba
0 comment

हर्टफोर्डशर (ब्रिटेन)। भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा 2020 इंग्लिश चैम्पिनशिप के पहले दिन पार-71 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 110वें स्थान पर हैं जिससे उनका कट हासिल करना मुश्किल होगा।
होनबरी मैनर मैरियट होटल और कंट्री क्लब कोर्स में शर्मा में पहले दो होल में बर्डी लगाकर शानदार शुरुआत की लेकिन वह लय को बरकरार नहीं रख सके। उन्होंने चार बर्डी और इतने ही बोगी लगाई।
कोविड-19 महामारी के प्रभाव के कम होने के बाद पिछले सप्ताह उन्होंने हीरो ओपन से वापसी की थी लेकिन वहां भी कट हासिल करने में नाकाम रहे थे। सात खिलाड़ी सात अंडर-64 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.