Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट Muzffarpur District Cricket League में गायत्री यंग क्रिकेट क्लब की जीत

Muzffarpur District Cricket League में गायत्री यंग क्रिकेट क्लब की जीत

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज गायत्री यंग क्रिकेट क्लब ने जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से पराजित किया।

आज खेले गए मैच में जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 34 ओवर में 148 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी ने प्रियांशु ने 36, अभिषेक ने 23,सौरव ने 18,रवि रंजन ने 17 एवं शेखर ने 13 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

गेंदबाजी में गायत्री यंग क्रिकेट क्लब के तरफ से कुणाल ने 3, श्रीधर ने 4,एवं आयुष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी गायत्री यंग क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में ही 5 विकेट खोकर जीत के लिए 151 रन बना लिए।

गायत्री यंग के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए श्रीधर ने नाबाद 40 रन बनाए वही विशाल ने 34,मुकेश ने 24 एवं आयुष ने नाबाद 13 रन बनाए।

गेंदबाजी में जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से देवराज ने 3 विकेट एवं आशुतोष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज का मैन ऑफ द मैच गायत्री यंग क्रिकेट क्लब के श्रीधर को दिया गया। आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं अंकित कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में राज कुमार मौजूद थे।
कल का मैच: प्रेरणा स्पोटिंग क्लब बनाम स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.