Wednesday, May 20, 2026
Home बिहारक्रिकेट Madhubani District Cricket League में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब विजयी

Madhubani District Cricket League में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 6 दिसंबर। मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति के तत्वावधान में आयोजित मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब उमगांव ने नारायणपट्टी क्रिकेट क्लब को 105 रनों से हराया।

उच्च विद्यालय बेलाही के मैदान पर चल रही इस लीग में बुधवार को खेले गए मैच में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब उमगांव की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 236 रन बनाया। अविनाश आर्यन ने 65 रन, सरोज यादव ने 45 रन, गौतम कुमार ने 21 रन, राहुल ठाकुर ने 4 रन, शिवम गुप्ता ने 2 रन, नरेश सहनी ने 7 रन, विकास कुमार झा टाइगर ने नाबाद 36 रन, कप्तान सुमन पाण्डेय ने 18 रन और सुभाष कुमार ने नाबाद 2 रन बनाया।

नारायणपट्टी क्रिकेट क्लब नारायणपट्टी टीम के गेंदबाज दीपक कुमार ने 2 विकेट, रंजन कुमार ने 1 विकेट, अमरेन्द्र कुमार ने 3 विकेट और अतुल कुमार ने 2 विकेट लिया।

जबाब में नारायणपट्टी क्रिकेट क्लब नारायणपट्टी ने 20.3 ओवर में 131 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अतुल कुमार ने 51 रन, अशोक कुमार ने 10 रन, पिन्टू कुमार ने 26 रन और अमरेन्द्र राय ने 14 रन बनाया।

फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब उमगांव के नरेश सहनी ने 3 विकेट, विकास कुमार झा टाइगर, सुभाष सहनी और प्रदीप कुमार ने 2-2 विकेट और कप्तान सुमन पाण्डेय ने 1 विकेट लिया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विकास कुमार झा टाइगर को टूर्नामेंट कमिटी के कन्वेनर अनिल कुमार सोनू के हाथों ट्रॉफी प्रदान किया गया। मैच के अम्पायर सुरेन्द्र नारायण सिंह व दीपक दयाल, स्कोरर गौरव कुमार थे।

संचालन समिति के संयोजक कालीचरण ने बताया कि कल गुरुवार को टाउन क्रिकेट क्लब रेड मधुबनी वनाम टाउन क्रिकेट एकेडमी मधुबनी टीम के बीच मैच होगा।

मौके पर टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष राहुल मेहता, अजय कुमार झा, ललित कुमार झा, जितेन्द्र किशोर , दीपक कुमार सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights