Monday, June 22, 2026
Home Slider फ्रेंच ओपन टेनिस : सितसिपास & जोकोविच में खिताबी मुकाबला, नडाल और ज्वेरेव हारे

फ्रेंच ओपन टेनिस : सितसिपास & जोकोविच में खिताबी मुकाबला, नडाल और ज्वेरेव हारे

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस। पांचवीं सीड यूनान के स्तेफनोस सितसिपास ने छठी सीड जर्मनी के आंद्रेई ज्वेरेव की कड़ी चुनौती पर शुक्रवार को पांच सेटों में 6-3, 6-3, 4-6, 4-6, 6-3 से काबू कर पहली बार किसी ग्रैंड स्लेम के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। सितसिपास का फाइनल में मुकाबला सर्बिया के नोवाक जोकोविच से होगा जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में लाल बजरी के बादशाह स्पेन के राफेल नडाल को 3-6, 6-3, 7-6, 6-2 से पराजित किया।

फ्रेंच ओपन के पहले सेमीफाइनल में सितसिपास ने ज्वेरेव को तीन घंटे 37 मिनट तक चले कड़े संघर्ष में मात दी और इस साल अपना रिकॉर्ड 39-8 पहुंचा दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.