Friday, May 22, 2026
Home Slider Casa Piccola School Cricket League का चौथा सेलेक्शन ट्रायल संपन्न, 60 प्लेयर चयनित

Casa Piccola School Cricket League का चौथा सेलेक्शन ट्रायल संपन्न, 60 प्लेयर चयनित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 4 जनवरी। टर्निंग प्वायंट द्वारा आगामी फरवरी महीने में आयोजित की जाने वाली कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 क्रिकेट के चौथे सीजन में खेलने वाली टीमों के गठन के लिए चौथा मेगा सेलेक्शन ट्रायल गुरुवार को हाई परफॉरमेंस क्रिकेट एकेडमी, विकास विहार कॉलोनी, फुलवारीशरीफ रेलवे कॉलोनी में संपन्न हो गया।

ट्रायल का उद्घाटन भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश कुमार राजू, सह संयोजक राजेश रौशन बब्लू, कोषाध्यक्ष विकास सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार, वरीय क्रिकेटर राजू राय, आयोजन अध्यक्ष विजय शर्मा, चयन ट्रायल संयोजक सुमित शर्मा, सेलेक्टर सौरभ चक्रवर्ती, सुमन अग्रवाल ने किया। ट्रायल के दौरान ट्रायल संयोजक नवीन कुमार, विकास कुमार, यतेंद्र कुमार,राजा कुमार, अंकित कुमार, चंदन कुमार, राज नीरज मौजूद थे।

ट्रायल के सह संयोजक नवीन कुमार ने बताया कि इस ट्रायल में कुल147 प्लेयरों ने हिस्सा लिया जिसमें 60 प्लेयरों को सलेक्ट किया गया है।

ट्रायल प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि अगले ट्रायल की तिथि की घोषणा जल्द ही की जायेगी। उन्होंने कहा कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को पटना जिला के स्कूलों का छात्र खिलाड़ी होना अनिवार्य है। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल के अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र साथ लेकर भाग लेने हेतू ट्रायल स्थल पर पधारेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रायल के दौरान किसी भी खिलाड़ी के लिए बाहरी हस्तक्षेप अयोग्यता की श्रेणी में आयेगा। विशेष जानकारी के लिए सुमित शर्मा (मोबाइल नंबर-9386760620), नवीन कुमार (मोबाइल नंबर-7782868048) और राजा कुमार (मोबाइल नंबर-7858969611) से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सेलेक्टेड प्लेयर
टीम ए : अमन आर्या, शौर्य कुमार, दर्श राज, आदित्य राज, आर्यन राज, स्वयं सिंह, आदर्श आनंद, नवीन कुमार, करण कुमार, शौर्या कृष्णा, अनीस रंजन, प्रह्लाद कुमार, रंजन कुमार, केशव कुमार, अश्विनी आर्या।
सुरक्षित : अमन कुमार, पवन राज, गोलू कुमार, मोहित राज, हिमांशु शेखर।

टीम बी : हिमांशु राज, आयुष कुमार झा, रितिक राज, रितिक राज, विकास आनंद, प्रशांत कुमार, आयुष बसोतिया, दिव्यांश राज, पीयूष कुमार, सचिन कुमार, यश राज सिंह, अनुज कुमार, आर्यन राज, रौशन कुमार, प्रेम कुमार। सुरक्षित : अजीत कुमार, आयुष राज, अनंजय कुमार सिंह, आदर्श कुमार, आदित्य राज।
टीम सी : युवराज सिंह, शुभम कुमार, श्रेयांशु, अमन कुमार, अंशु कुमार, अंशुमान राज, प्रदुम्न कुमार, कृष कुमार, रवि राज ठाकुर, रजनीश कुमार, राज कुमार रजक, आयुष कुमार, विशेष कुमार, शुभम कुमार, रवि राज।
सुरक्षित : अनु राज, रजनीश कुमार, अनमोल कुमार, अकमल, साहिल कुमार।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights