Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट पश्चिमी चंपारण क्रिकेट लीग में फिरोज एंड फ्रेंड्स की टीम जीती

पश्चिमी चंपारण क्रिकेट लीग में फिरोज एंड फ्रेंड्स की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही पश्चिमी चंपारण जिला अंडर-19 लीग फिरोज एंड फ्रेंड्स ने अंबेडकर क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से पराजित किया।

टॉस अंबेडकर क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम मात्र 55 रनों पर सिमट गई। साहिल कुमार ने 10, महेश कुमार ने 8 और राजेश कुमार ने 4 रन बनाये। बब्लू कुमार ने 13 रन देकर 6, विराट ने 3 रन देकर दो और विशाल ने 10 रन देकर 1 विकेट चटकाये।


जवाब में फिरोज एंड फ्रेंडस ने 9.5 ओवर में 1 विकेट पर 56 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। श्रीकांत ने नाबाद 28, विशाल कुमार ने नाबाद 21 और कमलेश कुमार ने 1 रन बनाये। रविकांत ने 1 विकेट चटकाये। बब्लू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.