Tuesday, June 16, 2026
Home Slider ईपीएल : मैनचेस्टर यूनाइटेड की अप्रत्याशित हार , चेल्सी ने ड्रॉ खेला

ईपीएल : मैनचेस्टर यूनाइटेड की अप्रत्याशित हार , चेल्सी ने ड्रॉ खेला

by Khel Dhaba
0 comment

लंदन। खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ियों ने प्रीमियर लीग फुटबॉल के इस सत्र में पहली बार लचर प्रदर्शन किया और आखिरी स्थान पर काबिल शेफील्ड यूनाइटेड के हाथों 1-2 से अप्रत्याशित हार झेलनी पड़ी।

इसके साथ ही नंबर वन पर वापसी का उसका इंतजार लंबा हो गया। वहीं मैनचेस्टर सिटी शीर्ष पर पहुंच गई जिसने पिछले सातों मैच जीते हैं।

मैनचेस्टर के डिफेंस की गलतियों का फायदा उठाकर शेफील्ड के ओलिवर बुर्के ने 74वें मिनट में विजयी गोल दागा। इससे पहले कीन ब्रायन के 23वें मिनट में किये गए गोल के बाद हैरी मागिरे ने 64वें मिनट में हेडर पर गोल करके मैनचेस्टर को बराबरी दिलाई थी।

वहीं थॉमस टशेल के बतौर कोच पहले मैच में चेल्सी ने वोल्व्स से गोलरहित ड्रॉ खेला। बर्नले ने एक अन्य मैच में एश्टोन विला को 3-2 से हराया। तीसरे स्थान पर काबिल लीसेस्टर ने एवर्टन से 1-1 से ड्रॉ खेला जबकि ब्राइटन और फुलहम का मैच भी गोलरहित ड्रॉ रहा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.