Wednesday, June 17, 2026
Home Slider मुजफ्फरपुर क्रिकेट लीग में दिव्य दृष्टि फाउंडेशन क्लब 36 रनों से जीता

मुजफ्फरपुर क्रिकेट लीग में दिव्य दृष्टि फाउंडेशन क्लब 36 रनों से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में दिव्य दृष्टि फाउंडेशन ने आइडियल क्रिकेट एकेडमी को 36 रनों से पराजित किया। आज का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दीप दृष्टि फाउंडेशन के पंकज को दिया गया।

दिव्य दृष्टि फाउंडेशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 197 रन बनाए। अल्तमस ने 53, अनुराग ने 35, राजन ने 31, सारिक ने 21 रन और सिद्धांत ने 15 रन बनाए।

आइडियल क्रिकेट एकेडमी के नीतीश ने तीन, महेश ने दो, सन्नी ने एक एवं रवि ने एक विकेट प्राप्त किए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए आइडियल क्रिकेट एकेडमी अपने सभी विकेट खोकर 30 ओवरों में 161 रन बनाए। आइडियल क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अंगद ने 48, सन्नी ने 44, मिट्ठू ने 12 एवं सुधांशु ने 12 रन बनाए।

गेंदबाजी में दिव्य दृष्टि फाउंडेशन की तरफ से पंकज ने पांच, दयाचंद ने दो एवं विशाल ने दो विकेट प्राप्त किए।

आज के अंपायर सन्नी वर्मा एवं नितिन कुमार थे।

इससे पहले मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार एवं रणजी खिलाड़ी रतन कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर लीग का विधिवत उद्घाटन किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ईमानदारी से किया गया कार्य हमेशा सफलता की ओर ले जाता है इसलिए आप ईमानदारी से मेहनत करें इसका फल आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के साथ साथ कई पूर्व क्रिकेटर भी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.