Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारएथलेटिक्स दरभंगा जिला विद्यालय बालक अंडर-17 Athletics टीम घोषित

दरभंगा जिला विद्यालय बालक अंडर-17 Athletics टीम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment
सुरेन्द्र नारायण सिंह

दरभंगा, 21 सितंबर। दरभंगा जिला एसजीएफआई बालक अंडर-17 एथलेटिक्स टीम पटना में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शनिवार को रवाना हो गई है। खिलाड़ियों, टीम प्रभारी व कोच को जिला खेल पदाधिकारी परिमल व जिला खेल संघ के सचिव जितेन्द्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि आदित्य चौधरी (400 मीटर दौड़), आर्यन कुमार झा (200 मीटर दौड़), आशीष कुमार सिंह (800 मीटर दौड़), शुभम कुमार सिंह (3000 मीटर दौड़), अलोक कुमार (5000 मीटर वाक), सन्नी कुमार राय (लम्बी कूद), अल्तमस हुसैन (ऊँची कूद), सैयद अशान मेंहदी (शॉट पुट), युव राज साह (जैबलिन थ्रो), राघवेन्द्र कुमार (1500 मीटर दौड़) में भाग लेगा। खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि पाटलिपुत्र खेल परिसर पटना में राज्य स्तरीय बालक अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता 22 से 25 सितंबर तक आयोजित है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.