Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट क्रिकेटर राकेश कुमार व अंपायर आशीष सिन्हा की याद में आयोजित हुआ क्रिकेट मैच, गुलरेज चमके

क्रिकेटर राकेश कुमार व अंपायर आशीष सिन्हा की याद में आयोजित हुआ क्रिकेट मैच, गुलरेज चमके

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 2 जून। अपने जमाने के पटना ही नहीं बिहार क्रिकेट के बड़े दो दिग्गज राकेश कुमार ग्लास्टिक और अंपायर आशीष कुमार सिन्हा की याद में पटना के वेटरंस क्रिकेटरों ने एक प्रदर्शनी क्रिकेट मैच का आयोजन अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी पर किया गया जिसमें आशीष सिन्हा इलेवन ने राकेश कुमार ग्लास्टिक इलेवन को चार विकेट से हराया। मुकाबले के शुरू होने के पहले खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मैच कलर ड्रेस में खेला गया था जिसे उपलब्ध कराया था वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने।

मैच में टॉस जीतकर राकेश कुमार ग्लास्टिक इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 125 रन 8 विकट के नुक़सान पर बनाए।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी आशीष सिन्हा इलेवन ने अपने 4 विकेट शेष रहते ही 19.5 ओवर में यह मैच अपने नाम कर लिया। गुलरेज अख्तर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
राकेश कुमार ग्लास्टिक इलेवन -125/8 (20 ओवर), अजय तिवारी 28, प्रवीण 22 , मनोज 16, संतोष 12, गुलरेज़ 3/11, रणधीर 2/16 ,ओ पी 1/27, पवन 1/15
आशीष सिन्हा इलेवन-128/6 (19.5 ओवर), प्रमोद 30, मनोज झा 30 , अनिल मेहता 22 ,गुलरेज़ 18, राजेश सिन्हा 2 विकेट, राजेश पुट्टू 1/30, सौरव 1/23, मनोज 1/28

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.