39 C
Patna
Sunday, April 28, 2024

कर्नल सीके नायडू क्रिकेट : विभूति व पवन ने बिहार को संभाला

पटना। मेजबान चंडीगढ़ के खिलाफ कर्नल सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत गुरुवार से शुरू मुकाबले में विभूति भास्कर ने धैयपूर्ण बैटिंग कर बिहार का स्कोर 140 रन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। चंडीगढ़ ने अपनी पहली पारी में पहले दिन के खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 148 रन बना लिये हैं। भागवेंदर 2 और अक्षित राणा 0 रन बना कर खेल रहे हैं।

चंडीगढ़ के क्रिकेट स्डेडियम सेक्टर-16 में खेले जा रहे इस मैच में मेजबान चंडीगढ़ ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बिहार के टॉप ऑडर के सभी बल्लेबाज फेल रहे है। बिहार का पहला विकेट 1, दूसरा विकेट 6, तीसरा विकेट 32, चौथा विकेट 32, पांचवां विकेट 37, छठा विकेट 40, सातवां विकेट 44 रन पर गिर गया। बिहार की ढहती पारी में संभल कर खेला विभूति भास्कर और पवन कुमार ने। विभूति भास्कर ने 107 गेंद में 11 चौकों की मदद से 60 और पवन कुमार ने सात चौकों व एक छक्का की मदद से नाबाद 39 रन बनाये। विपिन सौरभ ने 12, हर्ष राज ने 17, उत्कर्ष भास्कर ने 4, सचिन कुमार सिंह ने 2 रन, सौरभ सिंह ने 2 रन बनाये। विकास झा, अपूर्वा आनंद, प्रणव कुमार सिंह और शकीबुल गणि का खाता नहीं खुला। चंडीगढ़ की ओर से युवराज चौधरी ने 26 रन देकर पांच, भागमेंदर ने 23 रन देकर दो, निपुण पंडिता ने 19 रन देकर दो विकेट चटकाये।

चंडीगढ़ी की पारी की शुरुआत अरसलान जेड खान और जगमीत सिंह ने की। अरसलान जेड खान को विकास झा ने ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिकने दिया और 11 रन के निजी स्कोर पर उन्हें उत्कर्ष भास्कर के हाथों कैच करवाया पर जगमीत सिंह एक छोर पर टिके रहे। अरसलान की जगह आये तरणप्रीत सिंह भी सस्ते में आउट हो गए। उन्हें अपूर्वा आनंद ने पगबाधा आउट किया। तरणप्रीत सिंह ने 9 रन बनाये।

इसके बाद जगमीत सिंह और सनयम सैनी ने 34 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। चंडीगढ़ को तीसरा झटका जगमीत सिंह ने रूप में लगा। जगमीत सिंह ने 57 गेंदों में 8 चौकों व दो छक्कों की मदद से 56 रन बनाये। इसके बाद संयम सैनी और अमृत लाल लुबना ने पारो आगे बढ़ाया। पहले दिन की खेल समाप्ति तक चार विकेट पर 148 रन बना लिये हैं। संयम सैनी ने 45 और अमृत लाल लुबना ने 15 रन बनाये। सचिन कुमार सिंह 44 रन दकेर दो, अपूर्वा आनंद ने 31 रन देकर एक और विकास झा ने 26 रन देकर एक विकेट चटकाये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights