Wednesday, June 17, 2026
Home Slider अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहेंगी ब्राजील की अनुभवी मिडफील्डर फोर्गिमा

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहेंगी ब्राजील की अनुभवी मिडफील्डर फोर्गिमा

by Khel Dhaba
0 comment

साओ पाउलो। सात फुटबॉल विश्व कप में हिस्सा लेने के बाद 43 साल की मिडफील्डर फोर्गिमा ब्राजील की ओर से इस महीने अपना विदाई मैच खेलेंगी।

राष्ट्रीय टीम के लिए फोर्गिमा का अंतिम मुकाबला 25 नवंबर को मनाउस में भारत के खिलाफ होगा। ब्राजील सॉकर परिसंघ ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

परिसंघ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘दिग्गज फोर्गिमा महिला राष्ट्रीय टीम को अलविदा कहेंगी। यह ऐसी खिलाड़ी के लिए एतिहासिक लम्हा है जिसने अपना जीवन राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने और फुटबॉल को समर्पित किया।’’

ब्राजील अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा जिसमें भारत, वेनेजुएला और चिली की टीमें हिस्सा लेंगी। फोर्गिमा हालांकि टूर्नामेंट के सिर्फ पहले मुकाबले में खेलेंगी।

फोर्गिमा ने ब्राजील के लिए 233 मैच खेले हैं। वह अटलांटा 1996 में पहली बार ओलंपिक का हिस्सा बने महिला फुटबॉल टूर्नामेंट से लेकर टोक्यो ओलंपिक तक हर बार ब्राजील की टीम का हिस्सा रहीं।

उनकी मौजूदगी वाली ब्राजील की टीम ने 2004 में एथेंस और 2008 में बीजिंग में रजत पदक जीता। वह 2019 में फ्रांस में हुए विश्व कप में भी ब्राजील की टीम का हिस्सा थीं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.