Friday, May 22, 2026
Home बिहारक्रिकेट Sheohar District Senior Division Cricket League में ब्लॉक क्रिकेट क्लब विजयी

Sheohar District Senior Division Cricket League में ब्लॉक क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

शिवहर, 30 दिसंबर। जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023-24 सीनियर डिविजन के पहले मुकाबले में ब्लॉक क्रिकेट क्लब ने सोनौल सुल्तान क्रिकेट क्लब को 7 रनों से हराया। ब्लॉक क्रिकेट क्लब के 191 रनों के जवाब में 184 रन हीं बना सकी सोनौल सुल्तान की टीम। तथागत आनंद बने मैन ऑफ द मैच।

शनिवार को टॉस जीतकर ब्लॉक क्रिकेट क्लब के कैप्टन ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के कैप्टन पुष्प शेखर ने 30 एवं तथागत आनंद ने अंतिम ओवरों में 16 गेंदों पर शानदार 33 रन बनाए । सोनौल सुल्तान क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अविनाश ने 3 विकेट लिया। 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनौल सुल्तान की टीम के बल्लेबाजों (आदिल-39 रन, केशव-26 रन, अविनाश-25 रन) ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन निर्धारित 30 ओवरों में टीम 184 रन हीं बना सकी और ब्लॉक क्रिकेट क्लब ने यह रोमांचक मैच 7 रनों से जीत लिया ।

ब्लॉक क्रिकेट क्लब के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले तथागत आनंद (33 रन और 3 विकेट) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । यह पुरस्कार जिला पैनल के अंपायर प्रिंस कुमार सिंह द्वारा प्रदान किया गया। कल सिनियर डिविजन का दूसरा मैच यंग स्टार क्रिकेट क्लब एवं सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला जाएगा ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights