Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट BJP Sports Cell के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री सह खेल मंत्री सम्राट चौधरी को दी बधाई

BJP Sports Cell के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री सह खेल मंत्री सम्राट चौधरी को दी बधाई

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 3 फरवरी। बिहार सरकार के मंत्रियों को विभाग आवंटित होने पर बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को खेल मंत्रालय का विभाग मिलने पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू समेत क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारीगण ने बधाई दी।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने कहा कि सम्राट चौधरी को खेल मंत्रालय मिलने से बिहार के खिलाड़ियों के बीच आशा की किरण जगी है कि अब बिहार में भी सभी खेलों का चौमुखी विकास होगा एवं बिहार के खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध होगी जिससे वे अपने खेल को और बेहतर बना सके। साथ ही साथ श्री राजू ने सम्राट चौधरी को खेल मंत्रालय मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजशेखर, राजीव रंजन यादव, मुकेश पासवान, अभिषेक कुमार (गोल्डी), आनंद कुमार मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता आनंद कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष विकास सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार, सोशल मीडिया संयोजक मोहित श्रीवास्तव, पटना महानगर संयोजक अजय मुन्ना,क्षेत्रीय प्रभारी सचिन शर्मा, विपुल सिंह, आशुतोष पासवान, इंजीनियर मनीष कुमार मसीहा, महिला खेल संयोजक कंचन कुमारी, सह संयोजीका रिमझिम कुमारी, समीक्षा कौशिक, मीनू प्रसाद, संगीता देवी, स्नेहा कुमारी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.