Sunday, June 21, 2026
Home Slider सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल में बिहार की लगातार दूसरी हार

सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल में बिहार की लगातार दूसरी हार

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। केरल के कुथुपरंब में चल रही 26वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के अपने दूसरे मैच में बिहार टीम को हार खानी पड़ी। असम ने बिहार को 8-1 से पराजित किया। यह बिहार की लगातार दूसरी हार है। पहले मैच में हिमाचल प्रदेश ने 3-2 से पराजित किया था। बिहार का अगला मुकाबला राजस्थान से होगा।

बुधवार को खेले गए मैच में असम के आगे बिहार टीम पूरी तरह फेल रही। खेल के शुरू होते ही असम के खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिया। खेल के दूसरे मिनट में असम के रुपाली बोरो ने गोल दागा। इसके बाद 16वें मिनट में सानिला बासुमत्री, 20वें मिनट में सोनिया मारक, 21वें मिनट में संजलि केमपराई ने गोल दाग कर पहले हाफ में असम को 4-0 की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही असम ने फिर हमले शुरू कर दिये। स्वप्निल मिली ने 57वें मिनट में गोल दागा। इसके दो मिनट बाद यानी 59वें मिनट में बिहार की ओर से पुतुल कुमारी ने बिहार के लिए सांत्वना गोल दागा। खेल के 77वें और 78वें मिनट में सोनिया मारक और 81वें मिनट में संजलि केमपराई द्वारा दागे गए गोल की मदद से असम ने इस मैच में 8-1 से जीत लिया।

ग्रुप सी में असम दो मैच में 6 अंक लेकर टॉप पर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश एक मैच में 3 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है।  

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.