Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारअन्य राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल के लिए बिहार टीम घोषित

राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल के लिए बिहार टीम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। 22 से 27 दिसंबर तक नई दिल्ली के रेलवे स्टेडियम में होने वाली 48वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप की शुरुआत होने जा रही है। इस चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार टीम की घोषणा शनिवार को चयनकर्ताओं की संस्तुति पर बिहार हैंडबॉल संघ के महाचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने की।

ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया कि बिहार महिला सीनियर हैंडबॉल खिलाड़ियों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मैरवा (सिवान)में में आयोजित की गई थी। टीम के सभी सदस्यों को क्रीड़ा भारती सीवान के अध्यक्ष रत्नेश सिंह और सचिव नवीन सिंह ने ट्रैक सूट प्रदान किया।

टीम में सुमन कुमारी, खुशबू कुमारी, राधा कुमारी, खुसबू कुमारी, चंदा कुमारी, रागिनी कुमारी, सुषामा कुमारी, कल्पना कुमारी, बुलबुल कुमारी, रितु प्रिया, सपना कुमारी, तनु गुरूंग, अंजलि, दीपिका, प्रेरणा और विनीता शामिल हैं। टीम के कोच अनुभव कुमार और मैनेजर विवेक कुमार हैं।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.