Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट महिला अंडर-19 टी20 ट्रॉफी एलिट में बिहार की लगातार दूसरी हार

महिला अंडर-19 टी20 ट्रॉफी एलिट में बिहार की लगातार दूसरी हार

दूसरे मैच में पुडुचेरी ने बिहार को 47 रनों से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

औरंगाबाद, 27 अक्टूबर। स्थानीय एडीसीए ग्राउंड, छत्रपति संभाजीनगर में चल रहे महिला अंडर-19 टी20 ट्रॉफी एलिट मैच में बिहार की लगातार दूसरी हार हुई। सोमवार को खेले गए मैच में पुडुचेरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार को 47 रनों से मात दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुडुचेरी ने निर्धारित 19 ओवरों में 7 विकेट खोकर 138 रन बनाए। टीम की ओर से श्री हर्षिणी देवी ने सबसे अधिक 43 रन (34 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) की पारी खेली, जबकि धनुश्री शिवरमन (20 रन) और वेदावरशा (नाबाद 25 रन) ने उपयोगी योगदान दिया। बिहार की ओर से काजल कुमारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके। जूली कुमारी और सलोनी कुमारी ने भी एक-एक सफलता हासिल की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार टीम की शुरुआत खराब रही। सलामी बैटर सलोनी कुमारी मात्र 1 और नंदनी यादव भी 1 रन बना कर आउट हो गईं। इसके बाद सलामी बैटर अक्षरा गुप्ता को प्रतिभा साहनी का कुछ देर का साथ मिला। दोनों के बीच 12 रन की साझेदारी हुई। तीसरा विकेट कप्तान अक्षरा गुप्ता के रूप में गिरा। वह 35 रन (28 गेंद, 5 चौके, 1 छक्का) बना आउट हुईं। इसके बाद प्रतिभा साहनी (20 रन) और दीपा कुमारी (19 रन) ने कुछ देर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन पूरी टीम 19 ओवर में 91/9 तक ही पहुँच पाई।

पुडुचेरी की ओर से गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया। बी.जी. जयश्री ने 4 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट झटके और मैच की सबसे प्रभावशाली गेंदबाज रहीं। ऐश्वर्या, निशा सीथारामन और श्री हर्षिणी देवी को एक-एक विकेट मिला।

इस जीत के साथ पुडुचेरी ने टूर्नामेंट में अपने अभियान को मजबूती दी और अंक तालिका में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।

संक्षिप्त स्कोर:

पुडुचेरी – 138/7 (19 ओवर)
(श्री हर्षिणी देवी 43, धनुष्री 20, काजल कुमारी 3/17)
बिहार – 91/9 (19 ओवर)
(अक्षरा गुप्ता 35, बी.जी. जयश्री 3/6)
परिणाम: पुडुचेरी ने 47 रनों से जीत दर्ज की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.