Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट वीमेंस अंडर-23 वनडे क्रिकेट में बिहार ने मणिपुर को दी मात

वीमेंस अंडर-23 वनडे क्रिकेट में बिहार ने मणिपुर को दी मात

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैच में बिहार ने मणिपुर को पांच विकेट से पराजित किया। बिहार ने अबतक इस टूर्नामेंट में छह मैच खेले हैं जिसमें से दो मैच जीत हासिल की है। तीन मैचों में उसे हार खानी पड़ी है। एक मैच रद्द हुआ है। बिहार का अगला मैच 8 फरवरी को मेघालय के खिलाफ खेला जायेगा।

कटक के रवेनशा यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में मणिपुर ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। पहले खेलते हुए मणिपुर की टीम ने 34.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 65 रन बनाये। केवल कप्तान एल राजकुमारी दहाई का आंकड़ा पार कर सकीं और उन्होंने 33 रन बनाये। चार बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। बिहार की ओर से अपूर्वा ने 18 रन देकर 3, कुमारी ने 8 रन देकर 3, रचना सिंह ने 13 रन देकर तीन और तेजस्वी ने 7 रन देकर एक विकेट चटकाये।

जवाब में बिहार ने 15.5 ओवर में पांच विकेट पर 66 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। 30 रन अतिरिक्त से बने। पूजा कुमारी ने 4, श्रुति कुमारी ने 12, अपूर्वा कुमारी ने 8, कुमारी ने 7 रन बनाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.