Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट भारती क्लब मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में

भारती क्लब मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

सुपर सिक्स के आखरी लीग मैच में भारती क्लब ने गायत्री क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से हराया।

देवाशीष की घातक गेंदबाजी,लिए सात विकेट।

दीपक राज और अंकित सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में ही टीम को दिला दी जीत।

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के सुपर सिक्स के चौथे मैच में फिरकी गेंदबाज देवाशीष के बदौलत भारती क्लब ने गायत्री क्रिकेट क्लब को एक अहम मुकाबले में 10 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

आज स्थानीय पुलिस लाइन के खेल मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गायत्री क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 21 ओवर में ही 91 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

गायत्री क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रकाश ने जहा 31 रन बनाए वही रंजन ने 20 एवम आदित्य ने 12 रनो का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

गेंदबाजी में भारती क्लब के तरफ से बाए हाथ के फिरकी गेंदबाज देवाशीष ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए 6.5 ओवर में 4 मेडन,22 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। वही प्रकाश ने 2 एवम राहुल किशोर ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी भारती क्लब ने 7 ओवर में ही जीत के लिए आवश्यक 95 रन बिना कोई विकेट खोए बना लिए।भारती क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ओपनर बल्लेबाज दीपक राज ने 25 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों और दो छक्के की मदद से नाबाद 50 रन बनाए वही अंकित सिंह ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंद का सामना करते हुए नाबाद 38 रन बना डाले। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच भारती क्लब के देवाशीष को दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.