Friday, May 22, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए सचिव ने घोषित की Bihar Ranji team, इंद्रजीत को कमान

बीसीए सचिव ने घोषित की Bihar Ranji team, इंद्रजीत को कमान

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 3 जनवरी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार ने बीसीसीआई के तत्वावधान में आयोजित रणजी ट्रॉफी सत्र:- 2023 -24 में बिहार राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली बिहार रणजी टीम की घोषणा सीनियर सेलेक्शन कमेटी द्वारा चयनित सूची को सार्वजनिक करते हुए कहा कि आगामी 5 जनवरी 2024 से 8 जनवरी 2024 तक राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में मुंबई टीम के साथ पहला रणजी मुकाबला खेला जाएगा।

बिहार Ranji trophy team घोषित, आशुतोष अमन को कमान, वैभव सूर्यवंशी भी टीम में

जिसमें बिहार रणजी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले चयनित खिलाड़ियों की सूची निम्न इस प्रकार है :-
इंद्रजीत कुमार (कप्तान), समर कादरी, कुमार मृदुल, कुमार रजनीश, शशि आनंद, अपूर्वा आनंद (उप- कप्तान), लखन राजा, यशस्वी ऋषभ, प्रतीक कुमार, विक्रांत सिंह, हिमांशु हरि, विकास रंजन (विकेट कीपर), शशि शेखर, वेदांत यादव (विकेट कीपर), अभिनव कुमार, कमलेश कुमार सिंह, विश्वजीत गोपाला, प्रशांत श्रीवास्तव, दीपक राजा।

सुरक्षित खिलाड़ी :-
स्वराज राठौर, समीर श्रीवास्तव, रंजन राज, अनिमेष शर्मा, कुमार आर्य और अभिषेक कुमार सिंह।
जबकि सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में बिहार रणजी टीम के मैनेजर कृष्णा पटेल, कोच:- राकेश सिन्हा, सहायक कोच :- जुल्फी शम्स , फिजियो :- डॉक्टर अभिषेक कुमार और ट्रेनर:- आलोक कुमार केसरी को जिम्मेवारी सौंप गई है।
चयनित सभी खिलाड़ियों एवं सपोर्टिंग स्टाफ को ईमेल एवं दूरसंचार के माध्यम से संपर्क स्थापित कर कल आवश्यक रूप से रिपोर्टिंग करने के लिए सूचित किया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights