Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारBCA MENS U23 ONE DAY TROPHY बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : वेस्टर्न जोन में गोपालगंज जीता

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : वेस्टर्न जोन में गोपालगंज जीता

सीवान को 123 रन से किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

वैशाली, 19 मार्च। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के तत्वावधान में खेले जा रहे बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के वेस्टर्न जोन के अंतर्गत 19 मार्च यानी गुरुवार को खेले गए लीग मुकाबले में गोपालगंज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीवान को 123 रन से करारी शिकस्त दी। गोपालगंज के अंकित यादव को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैच का सार

स्थानीय जेपी सिन्हा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गोपालगंज ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 39.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 290 रन बनाये। जवाब में सीवान की टीम 35.2 ओवर में 167 रन पर ऑल आउट हो गई।

गोपालगंज की आक्रामक बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोपालगंज की टीम ने तेज खेलते हुए 39.5 ओवर में 290 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अंकित यादव ने मात्र 49 गेंदों में 88 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।
उनके अलावा मयंक कुमार ने 71 रन और आशीष सोनी ने 55 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। कप्तान आर्यन राज ने 41 और प्रशांत कुमार ने 42 रन का योगदान देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

सीवान की ओर से हनी कुमार सिंह ने 5, हैदर नूर अली ने 3, पंकज सिंह ने दो विकेट चटकाये।

सीवान की शुरुआत रही खराब

291 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीवान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। हालांकि मयंक कुमार ने 71 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का पर्याप्त साथ नहीं मिला।

इसके अलावा फहीम अनवर ने 19, पंकज कुमार सिंह ने 12 और प्रिंस कुमार यादव ने 17 रन बनाए, लेकिन टीम 35.2 ओवर में 167 रन पर ऑल आउट हो गई।

गेंदबाजों ने दिलाई जीत

गोपालगंज की ओर से गेंदबाजी में रिंकल तिवारी ने 40 रन देकर 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा आदित्य राज, प्रिंस कुमार और प्रशांत कुमार ने 2-2 विकेट चटकाये और सूजय शर्मा को 1 विकेट मिले।

संक्षिप्त स्कोर

गोपालगंज : 39.5 ओवर में 290 रन पर ऑल आउट, अंकित यादव 88, मयंक कुमार 71, आशीष सोनी 55, प्रशांत कुमार 42, आर्यन राज 41, आयुष्मान श्रीवास्तव 21, अतिरिक्त 27, हनी कुमार सिंह 5/45, हैदर अली 3/45, पंकज सिंह 2/35.

सीवान : 35.2 ओवर में 167 रन पर ऑल आउट, मयंक कुमार 71, फहीम अनवर 19, प्रिंस कुमार यादव 17, पंकज कुमार सिंह 12, हैदर अली 13, अतिरिक्त 22, रिंकल तिवारी 3/40, सुजय शर्मा 124, आदित्य राज 2/23, प्रिंस कुमार 2/38, प्रशांत कुमार 2/4

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.