Wednesday, June 17, 2026
Home Slider मेसी के दो गोल से बार्सीलोना ने बेटिस को हराया

मेसी के दो गोल से बार्सीलोना ने बेटिस को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बार्सीलोना। स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी के दो गोल की बदौलत बार्सीलोना ने ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे रियाल बेटिस को 5-2 से हरा चार मैचों के बाद जीत दर्ज की। मैच के दौरान बार्सीलोना के उभरते हुए खिलाड़ी अंसू फाती हालांकि चोटिल हो गए।

बार्सीलोना ने पहले हाफ में मेसी को आराम दिया था क्योंकि इस स्टार खिलाड़ी ने महसूस किया कि बुधवार को चैंपियन्स लीग में डाइनेमो कीव के खिलाफ 2-1 की जीत के बाद उन्हें उबरने के लिए अधिक समय की जरूरत है। एक साल से भी अधिक समय में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में यह मेसी का पहला लीग मैच था।

इस बीच जाओ फेलिक्स के दो गोल की मदद से एटलेटिको मैड्रिड ने केडीज के खिलाफ 4-0 की एकतरफा जीत के साथ अंक तालिका के शीर्ष पर जगह बनाई। बार्सीलोना की टीम अभी आठवें स्थान पर चल रही है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.