Wednesday, June 17, 2026
Home Slider बैडमिंटन : भारत को थॉमस व उबेर कप फाइनल्स में मिला आसान ड्रॉ

बैडमिंटन : भारत को थॉमस व उबेर कप फाइनल्स में मिला आसान ड्रॉ

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। भारत को डेनमार्क के आरहूस में तीन से 11 अक्टूबर तक होने वाले थॉमस और उबेर कप बैडमिंटन फाइनल्स में आसान ड्रॉ मिला है।
बीडब्ल्यूएफ (विश्व बैडमिंटन महासंघ) के मुख्यालय कुआलालंपुर में सोमवार को जारी किये गये ड्रॉ में भारतीय पुरुष टीम को 2016 के चैंपियन डेनमार्क, जर्मनी और अल्जीरिया के साथ ग्रुप सी में रखा गया है, जबकि महिला टीम को 14 बार के विजेता चीन, फ्रांस और जर्मनी के साथ ग्रुप डी में जगह दी गयी है।

बीडब्ल्यूएफ विज्ञप्ति के अनुसार पुरुष और महिला दोनों टीमों को टूर्नामेंट में पांचवीं वरीयता प्राप्त है।
भारतीय पुरुष और महिला टीम 2018 में पिछले सत्र में नॉकआउट चरण में पहुंचने में विफल रही थी। महिला टीम 2016 और 2014 (नयी दिल्ली) में सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहीं थी।

थॉमस कप (पुरुष):
ग्रुप ए: इंडोनेशिया, मलेशिया, हॉलैंड और इंग्लैंड।
ग्रुप बी: चीन, ताइवान, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस।
ग्रुप सी: डेनमार्क, भारत, जर्मनी और अल्जीरिया।
ग्रुप डी: जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और कनाडा

उबेर कप (महिला):
ग्रुप ए: जापान, ताइवान, मिस्र और स्पेन।
ग्रुप बी: कोरिया, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया।
ग्रुप सी: थाईलैंड, डेनमार्क, स्कॉटलैंड और कनाडा।
ग्रुप डी: चीन, भारत, फ्रांस और जर्मनी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.