Saturday, May 23, 2026
Home बिहारअन्य एशियन सैम्बो चैंपियनशिप : बिहार की सात बेटियों ने देश के लिए जीते सात पदक

एशियन सैम्बो चैंपियनशिप : बिहार की सात बेटियों ने देश के लिए जीते सात पदक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक इंडोर स्टेडियम में आयोजित एशियन सैम्बो चैंपियनशिप में बिहार की बेटियों ने भारत के लिए 07 पदक जीते। इस प्रतियोगिता में आराध्या सिंह (भोजपुर) ने यूथ महिला वर्ग के 44 किग्रा भर वर्ग में स्वर्ण, निशा कुमारी(पटना) जूनियर महिला वर्ग के 68 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक, सोनी राज (मधेपुरा) ने सीनियर महिला कोटि के 48 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक, अभिलाषा कुमारी (पटना) सीनियर महिला कोटि के 68 किग्रा भारवर्ग में कांस्य, पायल कुमारी (पटना) यूथ महिला कोटि के 56 किग्रा भारवर्ग में कांस्य, प्रियंका कुमारी (पटना) सीनियर महिला कोटि के 52 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक एवं धनवंती कुमारी (पटना) ने यूथ महिला कोटि के 52 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई है। पुरुष वर्ग में एक मात्र मोहित हूड्डा ने सीनियर कोटि के 100 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक दिलाया।

यह जानकारी देते हुए एशियन सैम्बो प्रतियोगिता के आयोजन सचिव सह बिहार सैम्बो संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय सैम्बो टीम का प्रतिनिधित्व टीम मैनेजर के रूप में बिहार के ही सावंत कुमार रवि एवं कोच विवेक भारद्वाज कर रहे थे।

इस प्रतियोगिता में 25 देशों ने भाग लिया और भारत की बेटी ने कड़ी मशक्कत के बाद भारत के लिए पदक जीतकर देश को एक मुकाम दिलाया है। पदक विजेताओं को सैम्बो यूनियन ऑफ एशिया के अध्यक्ष अलमजॉन मुल्लएव, सिंगापुर सैम्बो महासंघ के अध्यक्ष, इंडोनेशिया सैम्बो संघ के अध्यक्ष क्रिसना बायु, चीन के कुई यूआन वांग, कोरिया के सैम्बो संघ के उपाध्यक्ष मियोउँग जुंग, इराक के मोखलेश हसन हैदर , अफगानिस्तान के शिर अली असाडी, उज्बेकिस्तान सैम्बो संघ के अध्यक्ष अलीशेर अलिमोव एवं अन्य देशों के अधिकारियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर भारतीय सैम्बो संघ के अध्यक्ष भागीरथ लाल, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष सह बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद, बिहार सैम्बो संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, बिहार सैम्बो संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह, बिहार स्केट बोर्डिंग के सचिव बिजय कुमार, बिहार रोइंग संघ के सचिव शमीर सिंह, बिहार मलखंभ संघ के सचिव प्रवीण मिश्रा, सावंत कुमार रवि सहित खेलप्रेमियों ने बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights