Wednesday, June 17, 2026
Home Slider भोजपुर में हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता

भोजपुर में हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। भोजपुर स्पोर्ट्स एकाडमी के तत्वावधान में रविवार को वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा में आने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के मद्देनजर रखते हुए आज स्थानीय तीरंदाज खिलाड़ियों के बीच आपस में तीरंदाजी प्रतियोगिता कराया गई।

इस प्रतियोगिता में भोजपुर जिला के विभिन्न स्थानों से आए तीरंदाज ने आपना प्रतिभा दिखाई। इस प्रतियोगिता में रैंकिंग राउंड में धीरज राय प्रथम स्थान, पूजा कुमारी द्वितीय स्थान, शुभम कुमार तृतीय स्थान पर  रहे।

ओलम्पिक राउंड में शुभम कुमार प्रथम स्थान,सोनी कुमारी द्वितीय स्थान, धीरज राय तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को रजनीश पाण्डेय (सचिव भोजपुर जूडो एकेडमी) और कुमार विजय (भोजपुर साइक्लिंग संघ के संरक्षक) ने मेडल पहना कर पुरस्कृत किया। इस मौके पर कुमार मंगलम, उर्जा ओजश्वनी, अनिकेत कुमार, सानिध्य कुमार, कुंदन कुमार, विकास कुमार, प्रियांशु पाठक, सामर्थ कुमार तीरंदाज उपस्थित थे। भोजपुर तीरंदाजी एकादमी के सचिव नीरज कुमार सिंह ने सभी का धन्यवाद दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.