Friday, May 22, 2026
Home बिहारक्रिकेट Araria District Cricket League में अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू विजयी

Araria District Cricket League में अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया, 13 जनवरी। अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33वीं भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 का आज ग्यारहवां मैच अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू और यंग आयुष इलेवन के बीच खेला गया। आयुष इलेवन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 35-35 के इस मैच में आयुष इलेवन ने 35 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाने में कामयाब रही। आयुष इलेवन की ओर से सुजल ने 68, संतोष ने 44 रन बनाए।

अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू की ओर से साकिब ने 5, अशरफ ने 3 और निशार ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू के बल्लेबाजों ने 28 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना कर 9 विकेट से जीत अपने नाम कर ली। अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू के बल्लेबाज जैद ने नाबाद 102, पंकज ने नाबाद 52 रन बनाया। आयुष इलेवन की ओर से कुंदन ने 1 विकेट लिए। मैच के अंपायर तनवीर आलम और अनामी शंकर थे स्कोरिंग पंकज ने किया इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ज़िला प्रतिनिधी ओम प्रकाश जयसवाल, अररिया ज़िला संघ के कोष अध्यक्ष अमीत सेन गुप्ता,मनीष मन्नू , विक्की , श्रवण, सुमित , ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights