Wednesday, May 27, 2026
Home बिहारअन्य देशरत्न राजेंद्र प्रसाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में Annual sports संपन्न

देशरत्न राजेंद्र प्रसाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में Annual sports संपन्न

उद्घाटन बिहार विद्यापीठ के अध्यक्ष विजय प्रकाश ने बैलून उड़ा कर किया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 12 फरवरी। देशरत्न राजेंद्र प्रसाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार विद्यापीठ के अध्यक्ष विजय प्रकाश ने बैलून उड़ा कर किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए प्रतिभागियों के मनोबल को बढ़ाया। इस अवसर पर निदेशक शिक्षा संस्कृति एवं संग्रहालय बिहार विद्यापीठ डॉ मृदुला प्रकाश ने भी प्रशिक्षुओं को आशीर्वचन दे कर शुभकामना दिया। इस अवसर पर बिहार विद्यापीठ के संयुक्त सचिव अवधेश कुमार नारायण भी उपस्थित थे। सभी खेलों का संचालन सहायक प्रोफेसर मिताली मित्रा ने किया। इस अवसर पर क्रीड़ा परिषद् के सभी सदस्य रिंपल कुमारी, चंद्रकांत आर्य, सुधीर पाठक , सभी शिक्षक गण एवं सभी शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे। इस अवसर पर एथलेटिक्स राष्ट्रीय प्रशिक्षक रतन कुमार राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवम् कुमार मौजूद थे।

आज के परिणाम इस प्रकार हैं –

100 मीटर दौड़ ( पुरुष वर्ग )

अमरजीत कुमार डी एल एड द्वितीय वर्ष  (प्रथम)

अमित कुमार डी एल एड द्वितीय वर्ष ( द्वितीय)

सुजीत कुमार डी एल एड प्रथम वर्ष (तृतीय)

महिला वर्ग

स्वाति कुमारी डी एल एड द्वितीय वर्ष (प्रथम)

पल्लवी सिंह डी एल एड प्रथम वर्ष ( द्वितीय)

पूजा कुमारी डी एल एड प्रथम वर्ष ( तृतीय)

भाला प्रक्षेप ( पुरुष वर्ग)

धनंजय डी एल एड प्रथम वर्ष ( प्रथम)

अमित कुमार डी एल एड द्वितीय वर्ष ( द्वितीय)

सुनील कुमार डी एल एड प्रथम वर्ष (तृतीय)

महिला वर्ग

लिसा जायसवाल बी एड द्वितीय वर्ष ( प्रथम)

मनीषा कुमारी डी एल एड द्वितीय वर्ष ( द्वितीय)

प्रिया कुमारी बी एड द्वितीय वर्ष ( तृतीय)

थ्री लेग रेस ( पुरुष वर्ग)

मनीष कुमार एवं विकास कुमार डीएलएड प्रथम वर्ष ( प्रथम)

रविरंजन कुमार एवं आशीष कुमार बी एड द्वितीय वर्ष ( द्वितीय)

विशाल कुमार एवं कृष्णा कुमार बी एड प्रथम वर्ष ( तृतीय)

महिला वर्ग

पल्लवी सिंह एवं मनीषा कुमारी डी एल एड प्रथम वर्ष ( प्रथम)

लख्खी कुमारी एवं नेहा कुमारी डी एल एड द्वितीय वर्ष ( द्वितीय)

अंकिता कुमारी एवं ज्योति कुमारी डी एल एड प्रथम वर्ष ( तृतीय)

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights