Friday, May 22, 2026
Home बिहारक्रिकेट श्यामल सिन्हा अंडर-16 क्रिकेट में सीवान ने पूर्वी चंपारण को हराया

श्यामल सिन्हा अंडर-16 क्रिकेट में सीवान ने पूर्वी चंपारण को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सीवान जिला क्रिकेट संघ द्वारा राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित वेस्टर्न जोन के श्यामल सिन्हा अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को पांचवा मैच सीवान और पूर्वी चंपारण के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पूर्वी चंपारण की टीम निर्धारीत 35 ओवर के मैच में अपनी खराब बल्लेबाजी के कारण सिर्फ 136/10 रन (34 ओवर) के साधारण से स्कोर पर सिमट गई। बल्लेबाजी में पूर्वी चम्पारण की ओर से अभिषेक ने 39 रन, अंशु राज ने 20 रन बनाए।

सीवान की ओर गेंदबाजी में रेयान ने 3 विकेट लिए। वहीं अनिमेष, असद और यश ने क्रमश 1-1 विकेट लिया। पूर्वी चम्पारण के 4 बल्लेबाज खराब रनिंग बिटवीन था विकेट के कारण रन आउट हुए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीवान की टीम ने 31ओवर में 137/5 रन का स्कोर बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। सीवान टीम की बल्लेबाजी में विशाल ने 64 रन व अनीश ने 37 रन बनाए। पूर्वी चंपारण की ओर से गेंदबाजी में मणिकांत ने 2 विकेट लिया वही तुसार,अभिषेक और साहिल ने 1-1विकेट लिए । मैन ऑफ द मैच सिवान के विशाल कुमार को दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका बीसीए पैनल के Ekhon यादव और सोनू खान ने निभाई। स्कोरर की भूमिका मेंआरिफ रिजवान व निलेश रहे।

इसीडीसीए मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि पू.चम्पारण टीम को वेस्टर्न जोन ग्रुप में 2 जीत व 1 हार मिला है। कल गोपालगंज व सिवान के बीच मुकाबला होने के उपरांत “वेस्टर्न जोन चैंपियन” कौन सी टीम होगी उसका पता चल पाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights