Friday, May 22, 2026
Home बिहारक्रिकेट संतोष कुमार बने अरवल जिला अंडर-16 मेंस क्रिकेट टीम के कोच

संतोष कुमार बने अरवल जिला अंडर-16 मेंस क्रिकेट टीम के कोच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। चैपल के नाम से मशहूर संतोष कुमार को अरवल जिला क्रिकेट संघ तदर्थ समिति ने अपनी अंडर-16 मेंस क्रिकेट टीम का कोच बनाया है। यह जानकारी तदर्थ समिति के अमित प्रियदर्शी ने दी। उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

संतोष कुमार को ऐसे समय में कोच की जिम्मेवारी सौंपी गई है जब टीम का मैच पटना के खिलाफ अब से कुछ देर पहले शुरू होने वाला है।

कोच के रूप में संतोष कुमार का कैरियर बेहतर रहा है। उन्होंने डोनी पोलो स्कूल के क्रिकेट प्रशिक्षक के रूप में काम करते हुए टीम को सुखदेव नारायण मेमोरियल क्रिकेट का खिताब छह बार दिलवाया। वर्ल्ड स्कूल क्रिकेट में डोनी पोलो स्कूल को चैंपियन बनाया है। प्रशिक्षक के रूप में पटना अंडर-16 टीम को खिताब दिलवा चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights